बेगुसराय, दिसम्बर 13 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दिसम्बर माह के दूसरे शनिवार को प्रखंड में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय हाथ धुलाई नहीं करने से होने वाले खतरे, खुले में शौच से होने वाले खतरे तथा मल का सुरक्षित निपटान न हो तो उनसे होने वाले स्वास्थ्य संबंधित खतरों के सन्दर्भ में जानकारी, जागरूकता तथा क्या करें और क्या न करें, के बारे में बताया गया। इसके अंतर्गत प्रखंड के सभी विद्यालयों में छात्रों को जानकारी देना एवं छह चरणों में हाथ धुलाई का अभ्यास कराना सुनिश्चित किया गया। फोकल शिक्षकों एवं बाल प्रेरकों ने हाथ धुलाई सम्बंधित अभ्यास, खुले में शौच के खतरे एवं मल का सुरक्षित निपटान के खतरे और उससे बचाव की विस्तारपूर्वक जानकारी बच्चों को दी। कार्यक्रम का उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.