सीवान, नवम्बर 16 -- सीवान। शहर के महादेवा मिशन स्थित डफोडिल्स स्कूल में शनिवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। बच्चों ने नेहरू जी को याद करते हुए कहा कि वे बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। शिक्षकों ने नेहरू जी के अनुशासित जीवन, योगाभ्यास व उनके व्यस्त राजनीतिक कार्यकाल के बीच बच्चों के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया। निदेशक आलोक वर्मा ने बताया कि नेहरू जी कहा था कि आराम हराम है। प्राचार्या शिवा वर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें खिलते फूलों की तरह प्यार, अवसर व प्रोत्साहन देना हर शिक्षक का कर्तव्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...