मेरठ, मई 5 -- पुष्य नक्षत्र के अवसर पर मेरठ के 10 स्कूलों में महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व हॉस्पिटल की 10 डॉक्टरों की अलग-अलग टीम द्वारा सुवर्णप्राशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 1600 बच्चों को स्वर्णप्राशन की ड्राप पिलाई गई। कंकरखेड़ा स्थित अशोका एकेडमी, राम नगर स्थित अशोका एकेडमी व महावीर इंटरनेशनल स्कूल, वेद इंटरनेशनल स्कूल, बीआईटी ग्लोबल पब्लिक स्कूल, धर्मवेद इंटरनेशनल स्कूल, कृष्ण पब्लिक स्कूल, मेपल्स खतौली, कदम पब्लिक स्कूल के बच्चों का स्वर्णप्राशन कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने कैम्प में आये बच्चों व अभिभावकों को अनेक बीमारियों से बचने के लिए, सुवर्णप्राशन का महत्व बताया व आयुर्वेद को अपनाने की सलाह दी। वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अमित अधाना, डॉ. ज्योति, डॉ. साक्षी बख्शी, डॉ. विकास रोहिल्ला, डॉ. सुबिन, डॉ. प्रियंका, डॉ. पल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.