मुंगेर, फरवरी 19 -- असरगंज, निज संवाददाता। बुधवार को दुग्ध उत्पादन केंद्र में मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं गणित और विज्ञान के शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने की। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह सरकार के द्वारा निर्देशित परियोजना आधारित शिक्षा के आधार पर ही बच्चों को शिक्षा दें। प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग से बच्चों में विषय के प्रति रूचि और लगाव जगती है। शिक्षक मुकुंद आनंद ने सभी शिक्षकों से पीबीएल को समय सीमा के अंदर पूरा करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...