मेरठ, मार्च 1 -- डीएम डा. वीके सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के तहत निपुण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे भी बच्चों की शिक्षा में अपना योगदान करें। प्रत्येक अधिकारी कक्षा में उपस्थित बच्चों को शिक्षण कार्य कराएं। प्रोत्साहन स्वरुप पारितोषिक प्रदान करने पर विचार करें। डीएम ने बैठक में यह भी कहा कि बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में प्रार्थना के समय बच्चों के सामान्य ज्ञान को परखा जाए। इससे छात्रों के मानसिक विकास के साथ ही साथ दैनिक जीवन में भी लाभप्रद होगा। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिनों में विद्यालयों के कायापलट का निर्देश दिया। कहा कि पंचायत निधि से अवस्थापना सुविधाओं को पूर्ण कराया जाए। बैठक में डीएम ने समस्त विद्यालयों में रैम्प, रेलिंग, विद्युतीकरण, फर्नीचर, बाउन्ड्रीवाल, पेयजल, शौचालय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.