रुडकी, फरवरी 13 -- खानपुर ब्लॉक मुख्यालय पर खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की ओर से ट्रैक सूट व जूते वितरित किए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपना लक्ष्य भी निर्धारित करना चाहिए तभी वह सही मंजिल पा सकते हैं। खानपुर ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष चौधरी ने कहा कि खानपुर क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र है। जिसके चलते बच्चों को सही सुविधा नहीं मिल पाती हैं और प्रतिभाओं का हनन होता है। इसलिए हमें उनके साथ देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को चाहिए कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा करें ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा का सही प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान हो। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी आशीष सिंगवान व अकाउंटेंट राजीव ...