पिथौरागढ़, दिसम्बर 16 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने छात्र-छात्राओ को नालसा योजना 2015 के बारे में जानकारी दी, बताया इस योजना का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को निशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करना और उन्हें कानूनी सहायता प्राप्त करने में मदद करना है। साथ ही बच्चों को सड़क सुरक्षा, नशीले दवाओं के दुरूपयोग व नालसा हेल्प लाइन नम्बर के बारे में जानकारी देकर उससे संबंधित पम्पलेट भी बांटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.