पौड़ी, नवम्बर 28 -- डीएवी इंटर कॉलेज पौड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला परिवीक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण कानून, पॉक्सो अधिनियम 2012, गुड टच-बैड टच, यौन दुर्व्यवहार के दुष्प्रभाव, दुर्व्यवहार की रोकथाम और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शुक्रवार को आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायक विधिक प्रतिरक्षा अधिवक्ता विनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें, जोखिमपूर्ण परिस्थितियों को कैसे पहचानें और शिकायत दर्ज करने के लिए कौन-कौन से माध्यम उपलब्ध हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, नालसा का टोल-फ्री नंबर और जिल...