सुल्तानपुर, फरवरी 10 -- सुलतानपुर, संवाददाता । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए दवा पिलाई गई। इस अवसर पर डॉ. रिदम आनंद (आईएएस), डॉ. भारत भूषण (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. लालजी (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) तथा एडीआईओएस जटाशंकर की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जनपद के चिकित्सा जगत से जुड़े अनेक अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली विभिन्न बीमारियों की जानकारी दी तथा एल्बेंडाजोल दवा के सेवन से होने वाले लाभों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इस दवा को चबाकर खाने से कृमि पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं, जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.