जौनपुर, फरवरी 1 -- जौनपुर, संवाददाता। बीआरपी इंटर कालेज में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विधिक साक्षरता जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को कानून सम्बंधी विविध जानकारी दी गई। सेमिनार का आयोजन जिला जज सुशील कुमार शशि के निर्देशन और प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। कहा कि यहां पर पीड़ित, प्रताड़ित और जेल में बंद लोगों तथा महिलाओं और लड़कियों को नि:शुल्क विधिक सहायता और परामर्श दिया जाता है। उन्होंने पतंग में चाइनीज मंझा का प्रयोग न करने, कन्या भ्रूण हत्या एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। कहा कि महिलाएं जागरूक होगी तो देश भी जागरूक होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वाहन चालन, प्रदूषण और इंश्योरेंस के नियम, मोबाइल के दुरुपयोग, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने और सामान लेने पर उसकी रसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.