प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- कुंडा, संवाददाता। सीएचसी कुंडा के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मंगलवार को दोपहर रॉयल हाईज पब्लिक स्कूल पहुंची। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की जानकारी देते हुए बच्चों को दवा खिलाई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर ब्लाक कम्युनिटी प्रक्रिया प्रबंधक आशीष दुबे ने बच्चों को बताया कि कृमि बच्चों के शारीरिक विकास, मानसिक क्षमता, पोषण स्तर, शैक्षकिण प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। बच्चों को स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, सुरक्षित खान पान पर विशेष बल दिया। इस मौके पर प्रबंधक रंजीत जायसवाल, रमेश यादव, रश्मि सहगल, सहायक शोध अधिकारी सत्यपाल चौबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.