गढ़वा, नवम्बर 26 -- गढवा। डीएवी मॉडल स्कूल में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर भारत के संविधान के संबंध में विस्तार से बताया गया। बच्चों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। मौके पर निदेशक सुशील केसरी ने बताया कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। उसे बनाने में दो वर्ष 11 महीना 18 दिन का समय लगा था। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इस संविधान में यह निश्चित हुआ कि भारत में कोई राजा नहीं होगा, बल्कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि शासन का कार्य करेंगे। उक्त अवसर पर शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, मिथिलेश सिन्हा, ओम प्रकाश शर्मा, शिक्षिका कोमल कुमारी, आरती कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, श्वेता कुमारी, दीप्ति कुमारी, सिमरन कुमारी, तान्या कुमारी, खुशबू कुमारी, सुलेखा गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.