पीलीभीत, दिसम्बर 9 -- पीलीभीत। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर मरौरी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को शपथ दिलाई गई। अभियान के कार्यक्रम की शुरुआत मिशन कोआर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई। जेंडर स्पेष्लिस्ट जयश्री सिंह ने बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 व गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी। महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित टोल फ्री नंबर 1098, 1090,181,1076 और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक समानता, दहेज प्रतिषेध रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.