मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 5 -- मोरना में शुक्रताल मार्ग पर स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीन दिवसीय स्काउट एन्ड गाइड शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंधक विराज तोमर ने फीता काटकर किया, जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित मुख्य जिला स्काउट प्रशिक्षक आयुष चौधरी ने बच्चों को स्काउट गाइड प्रशिक्षण दिया। पहले दिन छात्रों को प्रार्थना, ध्वज गीत, स्काउट-गाइड के नियम, विभिन्न प्रकार की तालियां तथा शिविर गान का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में सहायक प्रशिक्षक सिद्धार्थ कुमार तथा प्रशिक्षक शिवानी पाल ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कक्षा 4 से 11 तक के सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर में कैंप को सफल बनाने में समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। ...