सीवान, दिसम्बर 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बच्चों को दवा पिलाकर आज सुबह 8.30 बजे जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय अंतराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। बताया गया कि जिले में 16 से 20 दिसंबर तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाना है। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी निर्देश के बाद इसकी तैयारी जोरों पर है। अभियान की मॉनिटरिंग के लिए सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी व प्रखंड स्तर के अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि एक आंकड़ें के अनुसार, इस बार कुल 53 हजार 9 हजार 970 घरों व 4 लाख 16 हजार 704 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 1 हजार 508 टीमों की तैनाती की गयी हैं। इनमें 1306 घर-घर टीकाकरण टीम, 147 ट्रांजिट टीम, 35 मोबाइल टी...