चंदौली, फरवरी 23 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को हमारे आंगन हमारे बच्चे जन जागृति उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके एवं मशाल प्रज्वलित किया। परिषदीय विद्यालयों के 3 से 6 वर्ष के प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी के कक्षा 1 व 2 बच्चों को विभिन्न उत्साहित गतिविधियों में निपुण बनाने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि बच्चों को निपुण लक्ष्य प्राप्त कराने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि हमको शैक्षिक व्यवस्था में गुणवत्ता लाने के लिए अभिभावकों को भी सक्रिय एवं जागरूक होना होगा। अभिभावकों को भी बच्चे को नियमित विद्यालय भेजने हेतु तत्पर होना होगा। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.