लखनऊ, नवम्बर 14 -- डफरिन अस्पताल की ओपीडी में बच्चों को मुखौटे बांटकर बाल दिवस मनाया गया लखनऊ, संवाददाता। वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) में बाल दिवस के मौके पर प्रमुख अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने कहा कि बच्चों को घर का बना हुआ पौष्टिक भोजन, मौसमी फल जरूर दें। स्कूल के टिफिन में भी पौष्टिक भोजन ही देना चाहिए। आमतौर पर देखा जाता है कि सुबह जल्दबाजी में महिलाएं बच्चों को टिफिन में ब्रेड बटर, मैगी, बिस्कुट, चिप्स आदि दे देती हैं। बच्चों को बाहर का डिब्बा बंद का पैकेट वाला खाद्य पदार्थ न दें। डफरिन अस्पताल की ओपीडी में अभिभावकों, बच्चों के बीच बाल दिवस मना। बच्चों को मुखौटे बांटे गए। उनके स्वास्थ्य का परीक्षण व टीकाकरण किया गया। डफरिन के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान ने कहा कि छह माह तक बच्चे को स्तनपान करवाना चाहिए। बच्चों को ...