देहरादून, फरवरी 6 -- महिला कल्याण विभाग की ओर से संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में 'राज्य स्तरीय दत्तक-ग्रहण विनियम-2022' पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कानूनी रूप से बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि वर्ष 2016 से अब तक केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के माध्यम से कुल 198 बच्चों को गोद दिया जा चुका है। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में केवल तीन श्रेणियों में ही बच्चे गोद लिए जा रहे हैं, जबकि नियमों के तहत अनाथ, निराश्रित और परित्यक्त समेत पांच श्रेणियों के बच्चों को गोद देने का प्रावधान है। मुख्य अतिथि उप निदेशक प्रमोद पुष्कर और विशेषज्ञों ने जिला प्रोबेशन अधिकारियों व बाल कल्याण समितियों को कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.