सहारनपुर, नवम्बर 4 -- मंगलवार को सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव की जयंती हषोल्लास के साथ मनाई गई। गुरु नानकदेव के जीवन और उपदेशों से परिचित कराया गया। एनडी स्कूल में प्रधानाचार्य रजनी राजपूत व प्रबंधक पंकज राजपूत ने शिक्षकों बच्चों के साथ गुरु नानक क चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। वाहेगुरु, वाहेगुरु जाप से परिसर में भक्ति का माहौल बन गया। अरविंद शर्मा गुरूजी ने गुरु पर्व की शुभकामनाएँ दी ए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, और समाज में समानता, प्रेम तथा भाईचारे का संदेश फैलाना ही गुरु नानक देव को सच्ची श्रद्धांजलि है। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में प्रधानाचार्य संजय कुमार, उप प्रधानाचार्य पूजा सिंह व कोऑर्डिनेटर पारूल अग्रवाल ने पुष्पार्चन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.