फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- शिकोहाबाद में बच्चों को गाली गलौज करने का विरोध करने पर तीन लोगों ने एक महिला पर हमला कर दिया। घटना में महिला लहूलुहान हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कमलेश पुत्र राजाराम सिंह निवासी नगला ऊमर 4 फरवरी को शान्तुन, राहुल पुत्र कृपाल सिंह, मिथलेश उर्फ गीता पत्नी शान्तुन ने आकर बिना किसी कारण से बच्चो को गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने पड़ोसी से बच्चों को गाली देने से मना किया तो उसके बाद अधिक गाली गलौज करने लगे। उसके बाद पीड़ित की पत्नी सुधा देवी के ऊपर ईट, लाठी डंडे से हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला को जमकर पीटा जिससे वह लहूलुहान हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.