गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, मदरसों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) मनाया गया। इसके तहत एक से 19 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों ने पेट से कीड़े निकालने की दवाई का सेवन किया। पीपीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में एनडीडी के उद्घाटन समारोह में सीएमओ डॉ. राजेश झा ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे एनडीडी दिवस पर दवा खाने से छूट गये हैं उन्हें 13 फरवरी को मापअप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि जिले में करीब 23.72 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 2503 सरकारी स्कूलों, 2069 निजी स्कूल व मदरसों तथा 4244 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मंगलवार को दवा खिलाई गई। सीएमओ ने अपील की कि जिन अभिभावकों के बच...