मुरादाबाद, फरवरी 11 -- तहसील के गांव बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में छूटे बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने बताया कि इस दवा के खाने से पेट के अंदर उत्पन्न होने वाले छोटे-छोटे कीड़े मर जाते हैं, जिससे बच्चे कुपोषण से बच सकते हैं। बुधवार को छात्रों को कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई। विद्यालय के 100 प्रतिशत बच्चों ने गोली खाकर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने स्वच्छता के विषय में भी बताते हुए कहा कि स्वच्छता अंदर की हो या बाहर की अति आवश्यक है और स्वच्छ वातावरण में ही शिक्षण कार्य करना चाहिए। गंदगी से ही बीमारियां फैलती हैं, हाथों की सफाई नियमित ना करने से पेट के अंदर गंदगी पहुंच जाती है, जिससे पेट में कीड़े व अन्य बीमारियां पैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.