हाथरस, फरवरी 10 -- सहपऊ। क्षेत्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों में पूरे क्षेत्र के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर पहुंच कर 1साल से 19साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ प्रकाश मोहन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस साल में 10 फरवरी एवं 10 अगस्त को मनाया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि जो बच्चे 10 फरवरी को स्कूल नहीं आए हैं उनको 13 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी । इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद ,डीपीएम बलवीर वर्मा, डाॅ एके वाष्र्णेय , प्रधानाध्यापक सतपाल सिंह विनभ चौधरी, दीपक कुशवाह, प्रशांत भारद्वाज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.