बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय विद्या भारती के विद्यालयों का लक्ष्य बच्चों को केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाना भी है। जिससे कि वह देश को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा कर सकें। उक्त बातें अखिल भारतीय विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर ने गुरुवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि विद्या भारती के पूरे भारत में 22000 से ज्यादा विद्यालय हैं। जिसमें 35 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इसके साथ ही 154000 से ज्यादा शिक्षक है इसमें बच्चों को शिक्षण देने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि विद्या भारती के 12000 संपन्न विद्यालय है। जिसमे सुविधा शुल्क के आधार पर बच्चों को शिक्षा दी जाती है। वही 10000 संस्कार केंद्र हैं जहा...