मुरादाबाद, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर मंगलवार को 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा अल्बेंडाजोल खिलाई गई। सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवा खिलाने के लिए अल्बेंडाजोल की गोली पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी। बच्चों को गोली अनिवार्य रूप से खिलाना सुनिश्चित कराने के लिए मेडिकल टीमें स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों तक दौड़ीं। जो बच्चे दवा खाने से छूट गए हैं उन सभी को 13 फरवरी को मापअप राउंड में अल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाने का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सिविल लाइन स्थित एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी पर बच्चों को दवा खिलाकर किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ.कुलदीप सिंह, नोडल अधिकारी डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव, डीपीएम रघुवीर सिंह, डीसीपीएम चंद्रशेखर सिंह, समन्वयक सगीर अहमद आदि मौजूद रहे। मंगलवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.