गंगापार, मई 21 -- क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जमशेदपुर में समर कैंप का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी एवं अतिथियों के द्वारा शिक्षक व छात्रों को समर कैंप की बधाई दी गई। चन्द्रशेखर यादव, गिरीश कुमार (नोडल शिक्षक समर कैंप) द्वारा योग अभ्यास, वृक्षासन, स्वास्थ्य अभ्यास, जंपिंग जैक आदि कराया गया। साथ ही डिजिटल साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि समर कैंप का विद्यालय के छात्रों पर एक अच्छा असर पड़ेगा तथा अभिभावकों के लिए यह एक सकारात्मक संदेश रहेगा।विद्यालय में ठहराव व नामांकन में भी बढ़ोत्तरी होगी। निधि सिंह एआरपी गणित, सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार, राजेश कुमार एवं बृजेश द्वारा छात्रों को कई तरह की शैक्षिक गतिविधियां कराई गई। अंत में सभी बच्चों को मौसमी फल व मिष्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.