झांसी, फरवरी 5 -- डीएम ने मरीजों को पोषण पोटली का किया वितरण निजी स्कूल में दवा न खिलाई तो होगी मान्यता रद्द फोटो नंबर ़़10 बैठक में निर्देश देते हुए डीएम और अन्य अधिकारी। झांसी,संवाददाता डीएम मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम पर चेतावनी दी कि यदि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजॉल टैबलेट नहीं खिलाई तो ऐसे विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की होगी कार्यवाही। डीएम ने पोषण पोटली का टीबी मरीजों को वितरण किया। वहीं स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा न खिलाए जाने पर नाराजी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल व कॉलेज में जो दवा खिलाने में लापरवाही अथवा आनाकानी करते हैं उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य को कहा कि स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए शत प्रतिशत बच्...