देहरादून, दिसम्बर 20 -- विकासनगर। गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस मनाया गया। जिसमें प्ले ग्रुप और नर्सरी के छोटे बच्चों ने कविताएं सुनाई और जिंगल बेल्स पर नृत्य किया। सभी बच्चे जोश और उत्साह से भरे हुए थे। ठंड के बावजूद भी सारे बच्चे उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य बीएस राणा ने सभी बच्चों को ईसा मसीह के जन्म के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रेम, भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर हेमा, शशि, शालिनी, सुनीता, लता, रजनी, संतोषी, पूजा आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...