बेगुसराय, फरवरी 7 -- भगवानपुर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल मेहदौली, कन्या महेशपुर सहित सभी प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को प्राकृतिक आपदा भूकंप के खतरे एवं उसके बचाव की जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल करवाया गया। चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने बच्चों को भूकंप के खतरे एवं उसके बचाव एवं सुरक्षा के लिए चर्चा करते हुए बताया कि बिहार औसत से उच्च भूकंप खतरा वाले जोन में पड़ता है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा के उपाय बताते हुए कहा कि घर पर बिजली के सामानों को ऊपर रखने एवं बड़े और वजन वाले सामानों, टूटने वाले कांच के सामानों को नीचे आलमारी में रखने, भूकंप के दौरान घर विद्यालय के अंदर व बाहर दोनों जगह सुरक्षित स्थानों की पहचान कर रखनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि भूकंप का कोई पूर्व अनुमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.