पाकुड़, अक्टूबर 14 -- पाकुड़। राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अवसर पर सही पोषण देश रोशन का संदेश देते हुए सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों के आगमन पर सबसे पहले प्रार्थना एवं व्यायाम कराया गया। इसके उपरांत खेल-खेल में पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के फल, फूल, सब्जियां, अंडा एवं दाल इत्यादि के माध्यम से सही पोषण का महत्व बताया गया। सभी बच्चों, सहायिका एवं सखी-सहिया द्वारा पोषण माह एवं आदि कर्म योगी से संबंधित शपथ भी ली गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद भी पिलाई गई। आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चे के सर्वांगीण विकास का प्रथम विद्यालय है। यहां गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और समाजिक चेतना का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.