मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल स्थित जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां नियमित टीकाकरण और इसके निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने की जानकारी एएनएम को दी गयी। अध्यक्षता जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने किया। जहां स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एएनएम को टीकाकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को संग्रामपुर और टेटियाबंबर की एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में नियमित टीकाकरण कुल 84 प्रतिशत है। जबकि जिले में संग्रामपुर का 82 और टेटियाबंबर का 87 प्रतिशत टीकाकरण है। जो अन्य प्रखंडों की अपेक्षा कम है। इसे लेकर दोनों प्रखंडों के एएनएम को नियमित टीकाकरण को लेकर जानकारी दी गयी। इस द...