गंगापार, फरवरी 11 -- क्षेत्र के बगहा स्थित एसएन पटेल इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों से अच्छे व्यक्ति बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए साधुवाद प्रदान किया। पुरा छात्र अभिषेक सिंह पटेल ने अनुशासन, अच्छे चरित्र के साथ-साथ अच्छे अंक के साथ एक अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य हरिओम यादव ने अच्छे अंक लाने संबंधी तथ्यों पर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर कुलदीप प्रजापति, दिलीप कुमार यादव, सूरज मणि वर्मा, साहिल पटेल, राघवेन्द्र, आजाद, कमला, अंजू, दीक्षा, खुशबू सहित विद्यालय के संरक्षक संत लाल पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन छात्रा साक्षी पटेल, अध्यक्षता सावित्री पटेल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.