मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर, एक प्रतिनिध। भागलपुर के आईएमए हॉल में रविवार को जय प्रभा मेदान्ता सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना की ओर से बच्चों के हृदय रोग की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया गया। शिविर में पिडिएट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशिष सप्रे और उनकी टीम ने बच्चों का ईसीजी, ईको सहित अन्य जरूरी परीक्षण किए। जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने बताया कि आरबीएसके टीम द्वारा मुंगेर के 11 वर्षीय शिवम कुमार, डेढ़ वर्षीय अराध्या कुमारी और एक वर्षीय आशीष कुमार को एंबुलेंस से भागलपुर भेजकर उनकी विधिवत जांच कराई गई। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि ऑपरेशन की आवश्यकता पाई जाती है तो विभागीय स्वीकृति मिलने पर बच्चों को अहमदाबाद भेजा जाएगा। वहां सर्जरी का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। साथ ही बच्चे के साथ जाने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.