चम्पावत, दिसम्बर 10 -- पाटी। पाटी में आरबीएसके की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला हुई। शुभारंभ प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी और ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह ने किया। आरबीएसके टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की समीक्षा की। पाटी पीएचसी में बुधवार को कार्यशाला हुई। कार्यशाला में बच्चों की स्वास्थ्य जांच, गंभीर बीमारियों की पहचान, उपचार और रेफरल सेवाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को हर पात्र बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा। डीपीएम गौरव पांडे ने डाटा अपडेशन, समयबद्ध रेफरल और केस फालोअप पर विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यशाला में तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया, एसीएमओ डॉ.बलवीर सिंह, आरबीसके मैनेजर प्रेमबल्लभ भट्ट, डॉ. मनीषा कायथ, बीपीएम अमर चंद्र ठाकुर, सावित्री राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...