लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बच्चों में सीखने की मनोवैज्ञानिक समस्याएं : कारण एवं शैक्षिक समाधान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आने वाली सीखने संबंधी कठिनाइयों को समझना व उनके प्रभावी शैक्षिक समाधान प्रस्तुत करना रहा। उप शिक्षा निदेशक सीमा शुक्ला ने दीप जलाकर सेमिनार की शुरुआत कराई। मुख्य अतिथि प्रो. विशाल द्विवेदी ने कहा कि आज के समय में बच्चों की सीखने की समस्याओं को पहचानना और उनका मनोवैज्ञानिक व शैक्षिक समाधान निकालना शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सेमिनार में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ वक्ताओं ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों को प्र...