नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- महाराष्ट्र से बर्बरता की हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि मुंबई में एक शख्स को उसके बच्चों के ही सामने करीब आधा दर्जन लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। उसके शरीर के अंग काट दिए गए और कलाई पर धारदार हथियार चलाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि व्यापार से जुड़ी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान सैयद इमरान शफीक के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर के रेलवे स्टेशन पर शफीक अपने दो बच्चों के साथ गया था। इनमें से एक की उम्र 3 साल और एक 13 साल का है। सिल्क मिल कॉलोनी इलाके में उनके ऑटो को एक कार ने रोक लिया। इसके बाद 5 से 6 लोग कार से बाहर आए और पीड़ित और उसके बच्चों को ऑटो से बाहर निकाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.