वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 10 -- प्रयागराज के धूमनगंज थानाक्षेत्र के नीवां में दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई। पति व तीन देवरों ने मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को पहले गोली मारी फिर चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के पीपल गांव निवासी नरेश भारतीया की बेटी 36 वर्षीय प्रीति की नीवां निवासी राजेश भारतीया से शादी हुई थी। दंपती की 17 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय बेटा है। प्रीति आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। पुलिस के मुताबिक राजेश पत्नी पर शक करता था और आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। शनिवार देर रात लगभग दो बजे एकबार फिर दंपती में कहासुनी हुई। आरोप है कि राजेश ने अपने भाई दीपू, दीपक और राकेश के साथ मिलकर प्रीति के पेट में गोली मार दी। इसके बाद चाकू से उसका गला रेत दिया। दोनों बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.