आजमगढ़, मार्च 20 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरौना मोहल्ला पट्टी निवासी विवाहिता मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ दवा लेने के लिए जौनपुर गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। पति ने पुलिस को गुमशदगी की तहरीर दी है। बरहद थाना क्षेत्र के बरौना मोहल्ला पट्टी निवासी 25 वर्षीय अंजू पत्नी नंद कुमार बिंद मंगलवार को अपने पांच साल के पुत्र अरुण और तीन साल की बेटी अनन्या को लेकर इलाज कराने के लिए जौनपुर गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। रात में पति ने अंजू के मायके और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह पति ने गुमशुदगी की तहरीर दी। बताया गया कि दंपति के बीच अक्सर मोबाइल को लेकर विवाद होता था। विवाहिता मोबाइल पर किसी से बात करती थी। पति ने उससे मोबाइल ले लिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.