आजमगढ़, मार्च 19 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरौना मोहल्ला पट्टी निवासी विवाहिता मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ दवा लेने के लिए जौनपुर जनपद गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। पत्नी-बच्चों को तलाश रहे पति ने गुमशदगी की तहरीर दी है। बरदह थाना क्षेत्र के बरौना मोहल्ला पट्टी निवासी 25 वर्षीय अंजू पत्नी नंद कुमार बिंद मंगलवार को अपने पांच साल के पुत्र अरुण और तीन साल की बेटी अनन्या को लेकर जौनपुर इलाज कराने के लिए गई थी। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। रात में पति ने अंजू के मायके और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन विवाहिता का पता नहीं चला। बुधवार को पति ने गुमशुदगी की तहरीर दी। दंपति में अक्सर मोबाइल को लेकर विवाद होता था। विवाहिता मोबाइल पर किसी से बात करती थी। जिससे पति ने उससे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.