मैनपुरी, जुलाई 31 -- बच्चों को साथ खेल रही दो वर्षीय तनु ने एक रुपये का सिक्का अपने गले में निगल लिया। बड़ी बहन ने सिक्का निगलते हुए देखा तो मां को बता दिया। मां ने मुंह से सिक्का निकालने की कोशिश की मगर सिक्का नहीं निकला और उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सिक्का पेट में चला गया है। अब मासूम के पेट से सिक्का निकालने की कोशिश की जा रही है। मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पावर हाउस का है। यहां के निवासी पंकज शाक्य की दो वर्षीय पुत्री तनु परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां पड़े एक रुपये के सिक्के को उसने मुंह में डाल लिया। बड़ी बहन ने मां से शिकायत की कि तनु ने सिक्का मुंह में डाल लिया है। यह सुनकर मां दौड़ी और उसके मुंह से सिक्का निकालने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.