समस्तीपुर, दिसम्बर 18 -- सिंघिया,। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में हिंदुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा बुधवार को हुई। जिसमें करीब 450 बच्चे शामिल हुए। स्थानीय न्यूहोली मिशन सीनियर सेकेंड्री स्कूल बोरही (सिंघिया), विद्या वाटिका मोरवाड़ा (माहें, सिंघिया), अआ एजुकेशन विष्णुपुर डीहा, डीपीएस कर्पूरी चौक सिंघिया, आरडीपीएस व विष्णुपुर डीहा स्कूलों के सेंटरों पर हिंदुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रश्नपत्र को ओएमआर शीट पर हल करते हुए बच्चे आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे। स्कूल प्रबंधन ने हिंदुस्तान द्वारा आयोजित इस परीक्षा की प्रशंसा करते हुए इसे बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यक बताया। सभी सेंटरों पर परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। बच्चों ने बहुत ही शांतिपूर्ण व उत्साहित माहौल में हिंदुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा द...