गुमला, दिसम्बर 16 -- गुमला, संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में मंगलवार को विजय दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत और वीर शहीदों को समर्पित था। समारोह का शुभारंभ भारतीय सेना के पूर्व सैनिक प्रभु प्रसाद सिंह, प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा और शिक्षक देवेंद्र नाथ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।बतौर मुख्य वक्ता प्रभु प्रसाद सिंह ने बच्चों को देशभक्ति की प्रेरणा दी और अपने सैनिक जीवन के अनुभव साझा किए। प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया, जबकि सचिव विजय बहादुर सिंह ने 1971 के युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावपूर्ण प्रस्तुतियो...