सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों का योगदान महत्वपूर्ण है। जो अभिभावक अपने बच्चों को प्रोत्साहित कर नियमित विद्यालय भेजते हैं उनके बच्चों की शैक्षिक अधिगम क्षमता बाकी बच्चों से बेहतर होती है। ये बातें नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय झंडेनगर में कक्षा पांच के बच्चों के लिए आयोजित विदाई एवं अभिभावक सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक नियाज अहमद ने कहीं। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अधिकतम उपस्थिति के लिए सागर चौहान और उनकी माता बुलबुल व अभिषेक मणि तिवारी और उनकी माता जनकनंदिनी को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष कक्षा पांच उत्तीर्ण कर रहे सभी 15 बच्चों को उपहार स्वरूप टिफिन बाक्स भेंटकर प्रोत्साहित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.