बोकारो, मार्च 21 -- एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ में गुरूवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक फादर डॉ.जोशी वर्गीस, उप प्रधानाध्यापक राखी बनर्जी, शैक्षिक निदेशक जार्ज जोसफ व हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक ने कहा आज के दौर में शिक्षा का स्वरुप बदल रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता व शिक्षकों का साझा प्रयास जरुरी है। साथ ही उन्हें चुनौतियों से निबटने के लिए तैयार करना आवश्यक है। विद्यालय में इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए वर्ग कक्ष का बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जाता है। हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी ने कहा यह विद्यालय नई शिक्षा नीति का अनुपालन करता है। उन्होंने खेल-खेल में पढ़ने व लिखने की कला सिखाई। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.