बेगुसराय, फरवरी 15 -- वीरपुर, निज संवाददाता। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। छोटी उम्र से ही बच्चों को कम्पीटिशन के लिए तैयार करना स्कूलों का दायित्व है। उक्त बातें शिक्षाविद व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी ने कही। वह प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर में रविवार को एक शैक्षिक संस्था के पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को संवारने का उसे अवसर मिले। शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय विष्णुपुर के व्याख्याता डॉ गौतम कुमार ने कहा कि हर बच्चे में अलग क्षमताएं व प्रतिभा होती हैं। उसे प्रतियोगिता के माध्यम से निखरने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.