पिथौरागढ़, जून 26 -- पिथौरागढ़। नगर के नेड़ा में विश्व एंटी ड्रग्स डे पर गोष्ठी हुई। गुरुवार को रेड क्रॉस सदस्य डॉ. तारा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी के दौरान लोगों ने युवाओं के बीच बढ़ते नशे पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में नशा सबसे बड़ी समस्या बन गया है। स्कूल के आसपास तक ड्रग्स माफियाओं ने अपना जाल फैलाया हुआ है। ऐसे में अभिभावकों को विशेष सावधानी अपनानी होगी। डॉ. सिंह ने कहा कि अग बच्चे के व्यवहार में किसी तरह का बदलाव आता है तो अभिभावकों को अलर्ट हो जाना चाहिए। बाद में बच्चों ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया। यहां सुनीता ओली, शिक्षिका चित्रा बिष्ट, रेखा शर्मा, बबीता भट्ट, वाणी खड़ायत, भावना ततराड़ी, जानकी देवी, भागू सामंत, किरण सोराड़ी, काव्या उप्रेती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.