मेरठ, नवम्बर 25 -- जाकिर कॉलोनी में रविवार रात बच्चों के बीच कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। पड़ोसी परिवारों में मारपीट और पथराव हो गया। कॉलोनी में जमकर हंगामा हुआ और घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया है कि बच्चे खेल रहे थे और किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई, जो झगड़े में बदल गई। बच्चों ने बात घर जाकर बताई तो दोनों परिवारों के लोग बाहर आ गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे। कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना पर लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति पर नियंत्रण किया। देर रात दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी लोहियानगर योगेश चंद्र ने बताया चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...