हाजीपुर, जनवरी 4 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के कंचनपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को खेलने के दौरान दो लड़कों में लड़ाई हो गई थी। जिसको लेकर एक परिवार के एक लड़का अकेले मिल गया। संजय कुमार, रणधीर कुमार, पप्पू कुमार सिंह आदि उनके परिवार लोग लाठी डंडा के साथ मारपीट किए। जिसमें आर्यन कुमार,आशीष कुमार, हर्ष कुमार, कर्मवीर कुमार और विश्वजीत कुमार घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.