सहारनपुर, फरवरी 2 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सविता विहार कॉलोनी निवासी महावीर सिंह पुत्र वीर सिंह ने थाना कुतुबशेर में दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम उनका भाई सुनील घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोहल्ला नंदपुरी निवासी विकास चौटाला, पवन चौटाला, साहिल चौटाला और उनके कुछ अज्ञात साथी बच्चों के विवाद को लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। सुनील द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। तहरीर के अनुसार मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महावीर की तहरीर के आधार पर तीन...