फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना जसराना के एक गांव में प्राथमिक स्कूल में खेल रहे बच्चों के बीच विवाद होने के बाद आसपास के लोगों ने विवाद को शांत करा दिया, लेकिन इस पर रंजिश मानते हुए एक पक्ष ने एक बच्चे पर हमला बोल कर उसकी पिटाई कर दी। थाना जसराना के प्रानपुर अकबरपुर कुतकपुर निवासी मंजू देवी का कहना है कि उसका बेटा गांव के प्राथमिक स्कूल में खेल रहा था। खेलते वक्त दो बच्चे निशू एवं पंकज झगड़ने लगे तो गांव के कुछ लोगों बीच बचाव करा दिया, लेकिन इस बात को लेकर अजय इन लोगों से रंजिश मानने लगा। साजिश के तहत खेत पर उसके बेटे मयंक को घेर कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िती की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू उर्फ ज्ञान सिंह, अजय, सुमन, उदयपाल, नेत्रपाल एवं महीपाल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.